शिक्षको की मानसिक चेतना के बिना शिक्षा क्षेत्र में परिवर्तन असम्भव

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

sanjyफर्रुखाबाद: नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 119 वीं जयंती के अवसर पर सुभाष चौक कचेहरी के सामने एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे नेता जी के जीवन पर शिक्षक नेताओ ने अपने विचार व्यक्त किये|

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा की भ्रष्टाचार के खिलाफ आज उसी क्रांति की जरूरत है जो कभी नेता जी ने देश को आजाद कराने के लिये लड़ी थी| नेता जी भारतीयों के लिये आज भी मार्ग दर्शक है| उन्होंने कहा आज शिक्षको को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के दिखाये गये मार्ग पर चलना चाहिए| शिक्षक पहले अपने कर्तव्य का पालन करे उसके बाद ही अपनी समस्याओ को रखे| जैसे नेता जी के कहा था की तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा| इसी तरह से शिक्षक को अपने पूरे आत्मविश्वास व कर्तव्य निर्वाहन के साथ शिक्षण कार्य कर देश के भविष्य को सही दिशा देने के योगदान में पीछे नही हटना चाहिए|

उन्होंने बताया की 12 जनवरी स्वामी विवेका नंद जयंती से 23 जनवरी नेता जी सुभाष जयंती तक कर्तव्य वोध पखबाड़ा आयोजित किया जाता है| जिसके तहत ही सुभाष चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया| मनोज कुमार, कौशल किशोर, सुखदेव दीक्षित, दिवाकर नंद दुबे, हेम नरायण पाण्डेय, चमन शुक्ला, पी आर कश्यप, नरेन्द्र पाल व राहुल कुमार आदि मौजूद रहे|