बीजेपी मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट के खिलाफ खुला मोर्चा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

bjp marpitफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिये हो रहे नामांकन प्रक्रिया दौरान मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह वाथम के साथ मारपीट करने वालो के खिलाफ कार्यवाही को लेकर भाजयुमो नेता ने मोर्चा खोल दिया है| जिसमे दो दिन के अन्दर कार्यवाही की बात कही गयी है|
भाजयुमो के जिला मिडिया प्रभारी आदित्य वाथम के जारी किये गये प्रेस नोट में कहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के नामांकन के दौरान सिरोली मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह वाथम के साथ हुई मारपीट की घटना की वाथम समाज कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ| और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की| आदित्य वाथम ने आरोप लगाया की संगठन चुनाव में कुछ लोगो ने गलत ढंग से नामांकन दाखिल करने के चक्कर में यह सब किया और सफलता भी हासिल की| आदित्य ने कहा है कि यदि इस घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही की गयी तो समाज के लोग कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे|

प्रेस नोट पर पिंटू वाथम, ओमबाबू वाथम, रामदुलारे वाथम, लटूरी सिंह वाथम, शिवदास वाथम, संजू वाथम, योगेश वाथम, आदित्य वाथम, आमोद वाथम, अनुज वाथम आदि लोगो ने हस्ताक्षर किये|
शमसाबाद चेयर मैंन भी सत्यपाल के साथ

शमसाबाद के चेयर मैंन विजय गुप्ता ने बताया कि यदि सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष बने तो वह अपना आवेदन वापस ले लेगे| उन्होंने कहा सत्यपाल सिंह संगठन के लिये ठीक नेता होंगे और संगठन को मजबूत करेगे|