कस्तूरबा गांधी विधालय में छाया रहा बाल विवाह व दहेज प्रथा का मुद्दा

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

MOHAN AGRVAL RMLA MHRAM SINGHफर्रुखाबाद:(राजेपुर) कस्तूरबा गांधी विधालय के कार्यक्रम में महिलाओ की मुख्य समस्याओ को लेकर मुद्दे छाये रहे| जिसमे महिलाओ को लेकर चल रही कुरीतियों को दूर भगाने का भी संकल्प लिया गया|

कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे पूर्व विधायक महरम सिंह व समाज सेवी मोहन अग्रवाल ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया| जिसके बाद नारी सशक्ति करण पर विचार व्यक्त किये गये| इसके साथ ही साथ नारी समस्या से जुड़े दहेज प्रथा, छोटी उम्र में बालिकाओ का विवाह करना आदि विषयो पर भी गम्भीर नाट्य कार्यक्रम किया गया| इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गये| कार्यक्रम में राधा कृष्ण का नृत्य लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा|

मोहन अग्रवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है| बच्चो का विकास जितना अच्छा होगा देश का भविष्य भी उतना ही उज्जवल होगा| उन्होंने ने बच्चो के साथ बैठकर बातचीत भी की| इस दौरान विधालय की प्रधानाचार्य संतोष पाठक, रमला राठौर, अर्चना कटियार, सुजाता सिंह, फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन आदि लोग मौजूद रहे|