चाचा ही निकला मासूम बच्ची का कातिल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

rum singh yadavफर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीते दो दिन पूर्व मासूम पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया|
बीते 28 दिसम्बर को कोतवाली क्षेत्र के नरैनामऊ गांव में मंदिर पर भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था| दोपहर एक बजे 5 वर्षीय रोली कथा सुनने गई थी| कथा का समापन शाम चार बजे हो गया| लेकिन रोली अपने घर बापस नही आई तो परिजनों ने लड़की की खोजबीन शुरू कर दी| जब लड़की का कही पता नही चला तो लोगो ने पुलिस को सूचना दी| रात में जब पुलिस गांव में पहुंची तो पुलिस ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली| उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बालिका को तलाशना शुरू किया| काफी देर मशकतकरने के बाद भी बच्ची का पता नही लगा तो पुलिस बैरंग लौट गई|
पुन: पुलिस को सूचना दी गई| सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची| घटना स्थल पर लड़की उल्टी जमीन पर पड़ी थी| मासूम के पिता चोखेलाल ने बताया कि गांव में मेरा किसी से विवाद नही था| फिर भी किसी ने मेरी बेटी को मार दिया| उसके गले पर चोट का निशान दिखाई दे रहा था| और शव के पास ही किसी का अंडरवियर भी पड़ा मिला है| जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है था|

कोतवाली पुलिस ने मासूम के हत्यारे उसके चचेरे चाचा को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया| कोतवाल रम सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को सोतेपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया है|