दरोगा की सपा विधायक से नोकझोंक

CRIME FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION POLICE Politics Politics- Sapaa

jmaluddin didikiफर्रुखाबाद:(कमालगंज) कमालगंज विकास खंड के ग्राम जरारी में समाजवादी पार्टी से भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के साथ बूथ के निकट तैनात दरोगा ने अभद्रता कर दी| बाद में विवाद बढने पर दरोगा मौके से खिसक गया|

विधायक जमालुद्दीन अपनी भाभी अमतुन्ना बेगम के पक्ष में ग्राम जरारी में अपने समर्थको के साथ बैठे थे| तभी मौके पर तैनात दरोगा मुकेश कुमार पंहुच गया| दरोगा ने विधायक से कहा कि वह यंहा से उठकर चले जाये| तो विधायक ने कहा कि वह बूथ से 200 मीटर की परिधि से बाहर बैठे है| इस और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये बैठे है| जिस पर दरोगा ने विधायक से कहा कि वह हट जाये नही तो अच्छा नही होगा| इस पर विधायक आक्रोशित हो गये उन्होंने दरोगा को खरीखोटी सुना दी| विधायक का आक्रोश देख दरोगा मौके से खिसक गया|
फर्जी मतदान कराने में दो पक्षों में पथराव
विकास खंड कमालगंज के ग्राम नगला दाऊद में फर्जी मतदान कराने के आरोप में दो पक्षों में जमकर विवाद के बाद मारपीट व पथराव हो गया| जिसमे रिंकू, सानू,अमन, पूर्व प्रधान फिरोज उर्फ़ अन्ना घायल हो गये उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया|