पुरानी पेंशन बहाली के लिए “नरमू” का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपनी विभिन्य मांगों को लेकर एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) नें प्रदर्शन कर नारेबाजी की|
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन  नरमू के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्रित हुए| उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा 100 दिन की कार्य योजना में इंडियन रेलवे रोलिंग स्टाफ कम्पनी बनाने के प्रस्ताव को वापस लिया जाए| निजीकरण और निगमीकरण पर रोंक लगे| पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने आदि के साथ ही कुल 10 सूत्रीय मांगे रखी गयी|
केन्द्रीय उपाध्यक्ष नें कहा कि 16 से 18 सितम्बर तक सभी भारतीय रेलों पर विरोध प्रदर्शन किया जाना है| जिसके चलते फतेहगढ़ शाखा द्वारा फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर विरोध किया गया| इस दौरान अनुज गंगवार, विवेक वाथम, वीरेंद्र सिंह, परमेश्वर दयाल, राजेश कुमार, प्रदीप यादव, सुदित वर्मा, ओम प्रकाश, विशाल व गौरव सैनी आदि रहे|