बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या का जताया विरोध

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर के लाल दरवाजा पर हिन्दू महासभा ने कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध दर्ज कराकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आरोपितों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंगदल कार्यकर्ता हर्षा की 20 फरवरी की रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को लेकर हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त हैं।
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया| जिसमे कहा गया कि हर्षा हत्याकांड करने वाले सभी दोषियों को जल्द ही फांसी की सजा दी जाये| संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से हिदुओं पर हमले हो रहे हैं। कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या पर संगठन कठोर निंदा करता है| इस दौरान जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सचिन शर्मा, अक्षय अरोड़ा, दीपक शर्मा, विपिन अवस्थी, वैभव सोमवंशी, रोहित वर्मा, अमन अवस्थी, सुनील दीक्षित आदि रहे|