बढ़पुर व कमालगंज व्लाक का चुनाव प्रचार थमा

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics

dm12फर्रुखाबाद: द्वितीय चरण के 1 दिसम्बर को होने वाले मतदान के लिये चुनाव प्रचार रविवार को थम गया| लेकिन इसके बाद भी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों पर के प्रत्याशी मतदाताओ को लुभाने के लिये घर-घर और दर-दर भटक रहे है|

प्रशासन ने दोनों व्लाको कमालगंज और बढ़पुर को 8 जोंन और 41 सेकटर में विभाजित किया है| विकास खंड बढ़पुर में 59 गाँवो में चुनाव कराने के लिये 96 मतदान केंद्र और 174 बूथ बनाये गये है| जबकि कमालगंज विकास खंड को 118 गाँवो को 162 पोलिंग स्टेशन के 312 मतदेय स्थलो पर वोट डाले जायेगे| बढपुर को 3 जोंन और 16 सेक्टरो में विभाजित किया गया है| जबकि कमालगंज को 5 जोंन और 25सेक्टर में विभाजित किया गया है|

वही प्रशासन ने बढ़पुर में 20 बूथ संवेदनशील, 38 अतिसंवेदनशील, 25 अत्यधिक संवेदनशील बूथ चिन्हित किये गये है| वही बात करे कमालगंज की तो 26 बूथ संवेदनशील, 59बूथ अतिसंवेदनशील, 17 अत्यधिक संवेदनशील बुथो को चिन्हित किया गया है| वही कमालगंज में 2.11 लाख मतदाता और बढ़पुर में 1.77 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा|