डीएम को विद्यालय के शौचालय मिले अपूर्ण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विकास खंड के ग्राम गदनपुर प्राथमिक विद्यालय का जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें निरीक्षण किया और उन्होंने अवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्हें विद्यालय के शौचालय अपूर्ण नजर आये| जिससे उन्होंने नाराजगी व्यक्त की|
गुरुवार को गदनपुर विद्यालय में पंहुचे डीएम को बताया गया कि विद्यालय में जल भराव की समस्या है| जिस पर डीएम ने प्रधान को विद्यालय परिसर की भूमि समतल का पर ब्रिक बिछानें निर्देश दिये| विद्यालय को मॉडल स्कूल में विकसित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सभी अध्यापकों को निर्देश दिये की शिक्षण कार्य में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए| उन्हें विद्यालय के शौचालय अपूर्ण मिले| जिन्हें जल्द पूर्ण करानें के निर्देश दिये| बीएसए लाल जी यादव आदि रहे|