89 होमगार्ड हटने से और चरमराई सेन्ट्रल जेल की सुरक्षा

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

central jail1फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में वर्तमान में जेल की सुरक्षा में लगे बंदी रक्षक ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है| जिस जगह पर तीन या चार बंदी रक्षक रहने चाहिए उस जगह पर केबल एक बंदी रक्षक तैनात किया जा रहा है| जिससे बंदी रक्षक खुद अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है|
वर्तमान में सेन्ट्रल जेल बंदी रक्षक की भारी कमी से जूझ रही है| जिसके बाद बीते कुछ वर्षो पूर्व सेन्ट्रल जेल में तैनाती के लिये होमगार्ड मांगे गये थे| तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर सेन्ट्रल जेल में टावरो, बैरियर, जेल के अन्दर अधिकारियो के आवास पर तैनाती के लिये 89 होमगार्ड सेन्ट्रल जेल भेज दिये गये| जिसके बाद बंदी रक्षको ने कुछ राहत की साँस ली थी| बीते महीनों में तो होमगार्डो में उनके कई महीनों का वेतन तक जेल प्रशासन ने नही दिया था| उसी समय तत्कालीन कमान्डेंट ने जेल अधिकारियो को तत्काल होमगार्डो को उनका बकाया वेतन भुगतान करने को कहा था| ना करने की स्थित में सभी होमगार्ड हटा लेने की भी चेतावनी दी गयी थी| कुछ समय बाद बमुश्किल होमगार्डो को भुगतान दिया गया|

बीते दिनों से जिला प्रशासन के आदेश पर सेन्ट्रल जेल की सुरक्षा में लगे सभी 89 होमगार्ड हटा लिये गये| जिससे हजारो कैदियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चन्द बंदी रक्षको पर आ गयी है| होमगार्ड कमांडेट कार्यालय फतेहगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी होमगार्डो को चुनाव डियूटी में लगाया गया है|