कस्तूरबा गाँधी विधालय में सुरक्षा मिलने में देरी होने पर डीएम ने दिये जाँच के आदेश

FARRUKHABAD NEWS POLICE

kasturba gandhi rajepur1234फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते कुछ सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गाँधी विधालय में निरीक्षण के दौरान उसमे पढ़ रही तकरीबन एक सैकड़ा छात्राओ की सुरक्षा में कमी पायी थी| जिसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को रात में दो कांस्टेबल तैनात करने के आदेश दिये थे| लेकिन काफी लम्बा समय बीत जाने के बाद भी विधालय में थानाध्यक्ष ने पुलिस सुरक्षा नही लगायी| जिस पर जेएनआई ने खबर प्रकाशित की थी| जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान ने मामले को संज्ञान में लेते हुये जाँच के आदेश दिये है|

जिलाधिकारी श्री चौहान महिलाओ की सुरक्षा के प्रति कितने गम्भीर है यह बात तो साफ है| उन्होंने सम्बन्धित थानाध्यक्ष के द्वारा अभी तक विधालय में सुरक्षा प्रदान क्यों नही की गयी इस मामले में जाँच के आदेश एसपी को दिये है| एसपी ने विधालय में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आख्या थानाध्यक्ष से मांगी है| एसपी के आदेश प्राप्त होने के बाद थाने के दरोगा देवी प्रसाद गौतम ने विधालय में जाँच की और यह देखा की विधालय में सुरक्षा क्यों नही मिल रही|

विधालय की वार्डन संतोष पाठक ने बताया कि अभी भी रात में सुरक्षा नही दी गयी है| जिससे छात्राये भयभीत है| थाने के दरोगा देवी प्रसाद गौतम जानकारी करने के लिये आये थे| वही इस मामले में जाँच कर रहे दरोगा देवी प्रसाद ने बताया जिलाधिकारी और एसपी के यंहा से आख्या मांगी गयी है| वही इस मामले में जाँच कर रहे है| थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|