सेन्ट्रल जेल में अभी डंप है सैकड़ो कुंतल मिलावटी गेंहू

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

GENHU1फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में कैदियों को मिलने वाले मिलावटी गेंहू की रोटी देने की खबर प्रकाशित होने के बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया है| जिसके बाद जेल प्रशासन मिलावटी गेंहू डंप करने की तैयारी तेज हो गयी है|

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल की गोदाम में वर्तमान में लगभग तीन सौ कुंतल से अधिक मिलावटी गेंहू डंप है| जो अधिकारियो के निरिक्षण के बाद ठेकेदार के द्वारा जेल में भेजा गया है| मजे की बात है कि यदि इस मिलावटी किस्म के गेंहू को कैदियों के लिये खरीदा गया तो अधिकारियो के पास उसका सैम्पल भी होगा| फ़िलहाल मामला जो भी हों जेलर ने जमकर बंदर बाँट किया| खबर के प्रकाशन के बाद जब जेल प्रशासन के हाथपैर फुल गये| जेल अधिकरियो के निर्देश पर मंगलवार को गेंहू बोरो से निकाल कर धोया गया और उसे धूप में डाला गया है| जेल में लगभग सैकड़ो कुंतल गेंहू अभी डंप है|
कौन करता सप्लाई और कौन करता जाँच
जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने फोन पर बताया कि जेल में गेंहू की सप्लाई कर्मचारी कल्याण निगम करता है| उसके बाद जिलाधिकारी को जेल अधीक्षक के द्वारा गेंहू जाँच करने की सूचना दी जाती है| उसके बाद जाँच समिति में डीएसओ, सीएमओ, एसडीएम, गेंहू की जाँच करते है| उन्होंने बताया कि जो गेंहू वर्तमान में है उसका उन्हें पता नही है और ना ही उनको उसकी जाँच की सूचना दी गयी|
वर्षो से नही हुई गेंहू की जाँच
जेल सूत्रों से मिली जांनकारी के मुताबिक जेल में गेंहू के नमूने लेने का जो आदेश है वह कभी पूरा ही नही होता और अधिकारी कागजो में ही सभी जांचे कर लेते है| वर्षो से इस सम्बन्ध में कोई अधिकारी जेल में गेंहू के सेम्पल लेने तक नही आया|