गोलमाल: बीड़ीसी सदस्य का नामांकन पत्र गायब

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

MAN1फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) विकास खंड के ग्राम कनासी निवासी दुर्गेश कुमार का नामकंन पत्र गायब कर देने का मामला सामने आया है| पीड़ित ने चुनाव आयोग से मामले के सम्बन्ध में शिकायत की है|

चुनाव आयोग को भेजे गये पत्र के अनुसार नौ अक्टूबर को उसने बीडीसी का पर्चा नवाबगंज में ही खिड़की नम्बर 6 में जमा किया था| 15 अक्टूबर को उसे एआरओ वीडी सिंह ने जानकारी देकर कहा कि उसके नामांकन में कुछ कमी पायी गयी है| अन्य कागज जमा करने पर उसे दूर कर दिया जायेगा| जव चुनाव चिन्ह मिलेगे उसी समय कागजात वापस कर देगे| जब वह दूसरे दिन 16 अक्टूबर को पुन: गया तो जानकारी मिली की उसका नामांकन तक गायब कर दिया गया है| जब इस सम्बन्ध में जानकारी मांगी तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया| इसके बाद उसने प्रेक्षक के साथ ही साथ डीएम को फोन पर जानकारी दी| लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी|

नवाबगंज विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी भगवत पटेल के अनुसार प्रत्याशी दुर्गेश उनसे मिलने आया था| नामांकन पत्रों की सूची में उसका नाम नही था|