अनदेखी:पाइप लाइन टूटने से पानी हो रहा बर्बाद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सरकार और शासन जल बचाने को लेकर जागरुकता मुहीम चला रहे है| लेकिन वही सरकारी कर्मी इसकी अनदेखी कर रहे है| बीते कई दिनों से लाखों लीटर पानी सड़क पर फ़ैल रहा है|
शहर के मसेनी चौराहे से कादरी गेट मार्ग पर आवास विकास तिराहे के निकट पानी की टंकी के लिये गयी पाइप लाइन टूट गयी है| जिससे जैसे ही सप्लाई चालू होती है वैसे ही पानी कई फिट ऊंचाई तक उफान मारकर जमीन पर फ़ैल रहा है| कई दिनों से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है| लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही| स्थानीय लोगों को इस घटना से रोष है|
एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया की इसे तत्काल दुरस्त कराये जाने के लिये सम्बन्धित को निर्देश दिये जायेंगे|