विधायक अजय राय की जमानत टली

FARRUKHABAD NEWS Politics

ajy-raayफर्रुखाबाद: कांग्रेस के बनारस से विधायक अजय राय को सोमबार को फतेहगढ़ पुलिस ने सीजेएम-छह की कोर्ट में पेश किया गया| जिसके बाद मामले की अगली सुनबाई के लिये उन्हें 31 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गयी है|

विधायक को फतेहगढ़ पुलिस सोमबार को जैसे ही कोर्ट लेकर पंहुची तो बनारस की स्थानीय पुलिस ने उन्हें घेर लिया| कड़ी सुरक्षा में विधायक को कोर्ट के समझ पेश किया गया| जिसके बाद उनकी जमानत याचिका पर सुनबाई होनी थी| लेकिन कोर्ट में जमानत की सुनबाई की तारीख बढ़ा कर 31 अक्टूबर कर दी| जज ने उन्हें 31 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिये है| पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा में विधायक को सेन्ट्रल जेल के लिये रवाना कर दिया गया|