गंगा में मछली मारने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS

gangaफर्रुखाबाद: पांचाल घाट पर क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा अबैध रूप से मछली का शिकार करना मंहगा पड़ सकता है| नंदी संकल्प सेना से मछली मारने वालो के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है|

नंदी संकल्प सेना प्रमुख विक्रांत अबस्थी ने कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि पांचाल के घाटो पर पूजा-पाठ, कर्मकांड आदि धार्मिक कार्य सम्पन्न होते है| वही गंगा के किनारे रहने वाले लोग मछली मारने का काम बड़े पैमाने पर करते है| जब उन्हें कोई मना करे तो गाली गलौज और मारपीट भी की जाती है| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है|

शहर कोतवाल ने बताया की जाँच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवही की जायेगी|