चौधरी को मिला झोपडी चुनाव चिन्ह

FARRUKHABAD NEWS Politics

jhopadi1फर्रुखाबाद: संतोष यादव उर्फ़ चौधरी को शुक्रवार को चुनाव चिन्ह झोपड़ी मिल गया| जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र में जनसम्पर्क तेज कर दिया| उनके समर्थक भी प्रचार में जुट गये है|

सपा से जेल विजिटर व जिला सचिव चौधरी ने शुक्रवार को क्षेत्र में अपने समर्थको के साथ प्रचार तेज कर दिया| कई गाँवो में जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कई गाँवो का दौरा किया| झोपडी चुनाव चिन्ह भी वितरित किया| संतोष चौधरी भी मोहम्दाबाद द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु अपनी किस्मत आजमा रहे है| क्षेत्र की जनता में वह अपनी पकड़ मजबूत करने का भरसक प्रयास कर रहे है| संतोष चौधरी के जन सम्पर्क के दौरान भारी भीड़ उमड़ी|

उन्होंने कहा की जिस तरह उन्हें झोपड़ी चुनाव चिन्ह मिला है उस तरह से वह जीत के बाद किसी को भी बेघर नही रहने देगे|