कायमगंज में मतदान के दिन अलीगंज सीमा होगी सील

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

dm spफर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के कड़े रुख के बाद जनपद की पुलिस गुंडों व माफियाओ से निपटने की रणनीति बना रही है| इसके लिये पूरे क्षेत्र का अभेद्य सुरक्षा कबच तैयार किया गया है| माफियाओ व गुंडों को चेतावनी जारी की गयी है कि वह किसी तरह की गैर क़ानूनी गतिबिधि को अंजाम ना दे अन्यथा कार्यवाही की जायेगी| इसके साथ ही साथ पुलिस ने शनिवार को कायमगंज जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के मतदान के समय अलीगंज, बदायूं व कासगंज की सीमा सील करने का भी फैसला किया है|

चुनाव आयोग ने कायमगंज क्षेत्र में 74 अतिसमबेदनशील बूथ चिन्हित किये है जिस पर एक दरोगा तीन सिपाही, दो-दो होमगार्ड व पीआरडी के जबान तैनात किये जायेगे| इसके साथ ही साथ 35 अतिसमबेदनशील बूथ व 70 समबेदनशील बुथो पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी| पुलिस ने किसी भी तरह से कोई चुक इस बार ना होने देने की तैयारी की है| सुरक्षा को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ने 120 उप निरीक्षक, 150 दीवान, 700 कांस्टेबल, 1000 होमगार्ड के जबान, 300 पीआरडी व 300 होमगार्ड की तैनाती की गयी है|

इसके अलावा पूरे क्षेत्र में भ्रमण करने के लिये तीन पुलिस जोनल अधिकारियो की तैनाती की गयी है| 22 क्लस्टर मोबाइल भी सुरक्षा में लगाये गये है| कायमगंज क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध के ना घुसने को लेकर जगह जगह पुलिस चेक पोस्ट व 14 बैरियर भी बनाये गये है| पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया की शनिवार को होने वाले मतदान में शांति बनाये रखने के लिये अलीगंज, बदायूं व कासगंज की सीमा सील कर दी जायेगी| जिससे किसी संदिग्ध को क्षेत्र में घुसने की इजाजत नही होगी|

माफियाओ को दी गयी चेतावनी
पुलिस ने जिले के कुछ अराजकतत्वो को चिन्हित कर उन्हें मतदान के दिन क्षेत्र में ना जाने की चेतावनी दी गयी है| उन्हें यह भी कहा गया है की यदि वह मतदान के समय क्षेत्र में नजर आये तो गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा|