पंचायत चुनाव: 12 हजार लाइसेंसी हथियार अभी भी जमा नही

FARRUKHABAD NEWS Politics

hathiyarफर्रुखाबाद: बीते 22 सितम्बर को चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी थी| जिसके बाद सभी लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगो को अपने लाइसेंसी हथियार सम्बन्धित थानों में जमा करने के आदेश दिये गये थे| इसके बाद अभी तक लगभग 74 फीसदी शस्त्र जमा नही किये गये है|
जनपद में लाइसेन्स धारको की संख्या 16105 है| जिसमे से अभी तक पुलिस ने कह सुन कर 4204 शास्त्र ही जमा कराये है| जिसमे जनपद के 11901 लाइसेंसी हथियार जमा नही कराये जा सके है| प्रथम चरण का चुनाव नौ अक्टूबर को होना है| जिसकी सुरक्षा को लेकर अभी तक कोई कदम नही उठाया जा सका है| जिससे अभी भी बाजारों व भीड़ भाड वाले इलाकों में लोगो को लाइसेंसी हथियार लेकर घुमते देखा जा सकता है| लाइसेन्स जमा ना करने वाले लगभग सभी अपनी जान का खतरा बता कर हथियार जमा करने की जुगाड़ बना रहे है|
पिछले चुनाव में गडबडी फ़ैलाने वाले चिन्हित
पिछले चुनाव में चुनाव में गडबडी फ़ैलाने के 143 लोगो को पुलिस ने चिन्हित किया है| जिन पर पुलिस लगातार अपनी नजर बनाये हुये है| यदि पुलिस को इन पर शक हुआ कि गडबडी फैलाई जा रही है तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा| इसी क्रम में पुलिस ने 44 लोगो के खिलाफ गई गैंगेस्टर व 123 लोगो के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है|