मैजिक पलटने से महिला की मौत, कई जख्मी

Uncategorized

mauutफर्रुखाबाद:(राजेपुर) मैजिक पलटने से उसमे सबार कई जख्मी हो गये| जबकि उसमे बैठी महिला 55 वर्षीय मुन्नीदेवी पत्नी मुनेश्वर कि मौत हो गयी| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम शेराखार निवासी अपने दामाद मुकेश शरण के घर दवा देने आयी मुन्नी देवी शुक्रवार को पति मुनेश्वर के मैजिक से वापस जा रही थी| तभी राम गंगा के पुल पर मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिसमे मुन्नी देवी की मौत हो गयी और उसके पति सहित कई गम्भीर हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| मृतक महिला के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया|