चार दिन से लापता रिक्शा चालक का शव मिला

Uncategorized

rajesh muutफर्रुखाबाद: बीते 10 अगस्त से लापता 35 वर्षीय रिक्शा चालक का शव शुक्रवार को गाँव के ही निकट पडा मिला| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नया नगला निवासी रिक्शा चालक रिक्शा लेकर अपने घर से निकला था| लेकिन वह शाम तक घर नही आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शूरू कि| लेकिन उसका कही भी पता नही चला| जिसके बाद शुक्रवार को उसका शव गाँव के निकट की पडा देखा गया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, सीओ सिटी योगेश कुमार आदि पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने घटना क सम्बन्ध में जाँच पड़ताल कि| मृतक की पत्नी ममता का रो रो कर बुरा हाल हो गया|

डॉ० अजय कुमार ने शव का पोस्टमार्टम किया|सूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक उसके शव पर कई चोटों के निशान पाये गये और पसली टूटी हुई थी| हत्या का कारण चोट अत्यधिक रक्त बहने से बताया गया है| पुलिस जाँच में जुटी है|