ब्रेकिंग न्यूज:युवक को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा

Uncategorized

hukum singh htyaaaफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात अपने नलकूप पर सो रहे युवक को धारदार हथियार से काटकर मौत के धाट उतार दिया| मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

बीते कुछ महीनों से शमसाबाद में अपराधियों के हौसले पुलिस से जादा आगे चल रही है| हत्या लूट आम हो गयी है| थाना क्षेत्र के ग्राम तरैइया निवासी 28 वर्षीय हुकुम सिंह पुत्र ईश्वर दयाल बीती रात अपने गाँव के कुछ दूरी पर स्थित नलकूप पर लेटने गया था| दरअसल हुकुम सिंह मूल रूप से नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिलिकिया पहाड़पुर निवासी है| वह शमसाबाद में अपने ननिहाल में खेती मिलने के कारण रह रहा था|
देर रात हुकुम सिंह की पत्नी नीरज के पेट में अचानक दर्द की शिकायत हुई तो हुकुम सिंह को बुलाने उसकी मौसी का लड़का धीरेन्द्र व कुछ अन्य लोग गये| लेकिन वह नही मिला| जिसके बाद परिजन नीरज को लेकर क्षेत्र के संतोकापुर से नीरज की दवा दिलाकर घर ले आये| इसके बाद जब परिजन फिर नलकूप पर हुकुम सिंह को देखने गये तो उसका शव नलकूप से कुछ दूर लहुलुहान पड़ा था| परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी| जिसके बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, सीओ, थानाध्यक्ष प्रदीप यादव मौके पर पंहुचे और उन्होंने जाँच पड़ताल की| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा|
घटना के पीछे प्रेम प्रसंग होने की आशंका
युवक हुकुम सिंह की हत्या के पीछे पुलिस व अन्य लोग प्रेम प्रसंग का भी मामला मान कर चल रहे है| पुलिस मृतक की मोबाइल काल डिटेल भी खंगालने की तैयारी कर रही है|