ब्रेकिंग न्यूज:भीड़ ने पुतला फूंक कार से खीच एसीएमओ को पीटा

Uncategorized

acmo 1फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से अधिकारियो के चक्कर काट-काट कर परेशान मृतक प्रसूता के परिजनों के साथ आक्रोशित हुई भीड़ ने सीएमओ कार्यालय के बाहर सीएमओ राकेश कुमार, एसीएमओ डॉ० राजवीर सिंह व लिपिक के के पुतले फूंक कर नारेवाजी कि| उसी समय मौके पर पंहुचे अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ० राजवीर को महिला ने दौड़ा कर पीट दिया| उसके बाद महिलाओ ने अधिकरियो को चूड़ी भी दिखाई| बाद में पंहुचे एसडीएम व सीओ को राजवीर ने विमल शाक्य,विजय शाक्य, शकुंतला गौत्तम सहित तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगो के खिलाफ पुलिस तहरीर दी|

cmo putlaacmo putlaa2बाग़ लकूला निवासी विमल शाक्य की पत्नी दुर्गा शाक्य व उसके मासूम नवजात की मौत प्रसब के दौरान आवास विकास स्थित माया अस्पताल में 19 जून को मौत हो गयीं थी| प्रसूता की मौत के बाद उसके पति विमल के आरोप के बाद अस्पताल की कमेटी द्वारा जाँच किये जाने के बाद अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही सामने आयी थी| जिसके बाद कमेटी की जाँच में लिखा गया कि अस्पताल की गलती व लापरवाही प्रतीत होती है| इस बात पर प्रसूता के परिजनों के आपत्ति दर्ज करायी| जिसके बाद प्रसूता का पति विमल व बहन रूपा शाक्य के साथ दर्जनों लोग सीएमओ, एसीएमओ व लिपिक रिशीगोपाल तिवारी पर कार्यवाही को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गये| शनिवार को फर्रुखाबाद विकास मंच की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला शाक्य के साथ प्रसूता के परिजन जेएनबी रोड तिराहे पर एकत्रित हुये| वहां से सभी नारेवाजी करते हुये सीएमओ कार्यालय पंहुचे और कार्यालय के गेट पर एकत्रित होकर सीएमओ, एसीएमओ डॉ० राजवीर सिंह व लिपिक के पुतले फूंक दिये| भीड़ ने जमकर नारेबाजी भी कर दी|

vijy ktiyarपुतला फूंकने के बाद भीड़ सीएमओ कार्यालय के अन्दर गेट पर बैठ गयी| प्रसूता की बहन रूपा शाक्य ने अधिकारियो की घोर लापरवाही का आरोप लगाया| उस समय कोई अधिकारी मौके पर नही था| केबल दो सिपाही ही मौके पर खड़े थे| तभी अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉओ राजवीर सिंह कार्यालय पंहुचे| उन्होंने पीडितो की समस्या सुनने की जगह मौके से भागना उचित समझा| एसीएमओ को कार से वापस जाते देख महिलाये भडक गयी और उन्होंने डॉ० राजवीर को कार से नीचे खीच लिया| महिलाओ ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया| कुछ महिलाओ ने अपने हाथ में चप्पले निकाल ली| जिसके बाद उनके साथ महिलाओ ने मारपीट कर दी| तभी बीच बचाब करने लिपिक भोला व ऋषि तिवारी आ गये और उन्होंने बीच बचाव कर उन्हें किनारे किये| इसके बाद शकुन्तला शाक्य व अन्य महिलाओ ने उन्हें चूड़ी व चप्पल दिखाई|

जिसके कुछ देर बाद फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी, एसएस आई मिर्जा सदरे आलम बेग फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने अधिकारियो को अवगत कराया| जिसके बाद सीओ सिटी योगेश कुमार, एसडी एम सदर सुनील कुमार सिंह व कांग्रेस नेता विजय कटियार, मौके पर पंहुचे| सीओ व एसडीएम ने कहा कि कमेटी द्वारा की गयी जाँच विल्कुल ठीक है| उसमे कोई भी बदलाब नही हो सकता| इसके आगे का रास्ता अदालत का है आप लोग अदालत चले जाये|जिसका विजय कटियार ने विरोध किया| इसके बाद अधिकारियो ने सीएमओ कार्यालय के अंदर बैठकर एसीएमओ डॉ० राजवीर से बात कि| किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने बताया कि यदि अधिकारी ठीक कार्यवाही नही करेगे तो कार्यालय में भैस बांध दी जायेगी|