दुखद: पिता का चेहरा भी नही देखा और हो गयी अनाथ

Uncategorized

mnojफर्रुखाबाद: बीती रात जो हुआ उसे सुनकर व देखकर मजबूत जिगर वालो का भी दिल दहल सकता है| अपनी छाती पिट रही रीना गोद में में डेढ़ माह की दुधमुही बच्ची| आखिर क्या हुआ रीना के साथ यह जानने की उत्सुकता सभी में दिखी| सैकड़ो की संख्या में महिलाये उसे संत्वना दे रही थी| लेकिन उसकी आँखों से आंसू रुकने का नाम नही ले रहे थे|

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कडक्का निवासी सुन्दरलाल पाल का विवाहित पुत्र 25 वर्षीय मनोज कुमार अपने भाई का शहर कोतवाली के आवास विकास में मकान बनवा रहा है| उसका बड़ा भाई प्रमोद वर्तमान में गजियाबाद में नौकरी कर रहा है| इसी वजह से उसके मकान निर्माण का कार्य मनोज देख रहा है| बीती रात मनोज अपनी बाइक से आवास विकास में मकान का कार्य देखकर लौट रहा था| तभी राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौंटिया के निकट सामने से आ रही बाइक से आमने सामने की भिडंत में दो बाइक सबार गम्भीर घायल हो गये| जिसमे पुलिस ने दोनों घायल मनोज कुमार व 34 वर्षीय राजवीर पुत्र हरनाम निवासी जोगराजपुर राजेपुर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

अस्पताल में कुछ भर्ती मनोज की बीती रात तकरीबन 12;30 पर मौत हो गयी| जबकि राजवीर को उपचार के दौरान ही रिफर कर दिया गया| मनोज की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी पत्नी रीना, माँ विमला देवी, भाई गेंदनलाल अन्य परिजनों के साथ मौके पर पंहुचे| रीना का बीते सात वर्ष पूर्व ही मनोज से विवाह हुआ था| उसके अभी डेढ़ माह पूर्व ही बच्ची को जन्म दिया था| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|