पत्रकारों की हत्या में रंगे सपा के मंत्रियो के हाथ:बीजेपी

Uncategorized

mejar abhilash bjpफर्रुखाबाद: बीते तीन वर्षो में जब से सपा की सरकार बनी प्रदेश में कानून व्यवस्था का मजाक बन गया है| आये दिन हत्या बलात्कार लूट जैसी गम्भीर घटाये अब आम हो गयी है| सपा सरकार के मंत्रियों के निशाने पर सूबे के पत्रकार है| जिनकी हत्या हो रही है| जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब कमर कास ली है|

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रिय कार्यकारणी के सदस्य अभिलाष सिंह चौहान ने जनपद पंहुचकर कहा की प्रदेश सरकार के तमाम विधायक व मंत्री अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है| सपा के मंत्रियों पर तो पत्रकारों की हत्या करने तक के संगीन आरोप है| लेकिन सपा सरकार उन पर कार्यवाही के नाम पर मामलो को दबाने का प्रयास कर रही है|

उन्होंने कहा की प्रदेश में जनता भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रही है| लेकिन बिजली है की आती ही नही|किसानो को दैवीय आपदा में अनुदान देने के नाम पर किसानो के साथ भेदभाव किया जा रहा है| श्री चौहान ने कहा की विपक्षी पार्टी बसपा व कांग्रेस सभी मुद्दों पर चुप्पी साधे हुये है| भाजापा 24 से लेकर एक जुलाई तक प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करेगी| जिसमे 24 से 27 तक तहसील स्तर पर धरना प्रदेशन किया जायेगा| 24 जून को कायमगंज तहसील, 25 जून को अमृतपुर तहसील व 29 जून को सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया जायेगा| इसके बाद एक जुलाई को जिलामुख्यालय पर तीन घंटे का धरना देकर कानून व्यवस्था व विधुत व्यवस्था की बिगड़ी स्थित के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा| इस दौरान मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, विमल कटियार, रामवीर शुक्ला, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्वाज आदि लोग मौजद रहे|