फर्जीबाडा: व्यापार मंडल के दबाब में आरोपी छोड़ा पिता को किया बंद

Uncategorized

uppफर्रुखाबाद: मिशन अस्पताल के पास टेंपो की टक्कर से घायल फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी 70 वर्षीय विष्णु की शनिवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार रात गंभीर रूप से घायल विष्णु को अज्ञात के रूप में भर्ती कराया था।

नेकपुर चौरासी निवासी किशन की पत्नी गुड्डी देवी ने विष्णु की अपने पिता के रूप में पहचान की। विष्णु की हालत गंभीर होने से उन्हें कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अन्यत्र ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। देर रात परिजन विष्णु का शव वापस लोहिया अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।

घटना के बाद आवास विकास पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली पहुंचा दिया| टैक्सी चालक बूराबाली गली निवासी एक असरदार व्यक्ति का भतीजा था जो की व्यापार मंडल के नेता का भतीजा बताया गया| पुलिस हिरासत में पंहुचे टैक्सी चालक पास चालक लाइसेन्स नही था| व्यापार मंडल के नेता ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी चालक को हवालात के बाहर करा दिया| जबकि उसके पिता को जिनके पास लाइसेन्स था को हवालात के बंद करा दिया| जिससे उसे क़ानूनी तौर पर जमानत भी मिल सकती है| पुलिस का यह कारनामा दिन भर चर्चा का विषय बना रहा|