दुग्ध वाहन की टक्कर से बाइक सबार की मौत, दो गम्भीर

Uncategorized

mauutफर्रुखाबाद: दावत खाकर लौट रहे बाइक सबार लोगो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने तीनो को लोहिया अस्पताल पंहुचाया जंहा एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया|

कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के ग्राम जिन्दापुर निवासी शेर सिंह, हरवीर सिंह, देवपाल सिंह एक ही वाइक पर सबार होकर दावत खाने गये थे| वंहा से वह लौट रहे थे| बाइक देवपाल चला रहा था| तीनो जब ग्राम नहरैया के निकट पंहुचे तो सामने से आ रहे दुन्घ वाहन ने बाइक सबारो को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये| मौके पर पंहुचे कोतवाल कुंबर बहादुर सिंह ने तीनो को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जंहा बाइक चालक देवपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि अन्य दोनों घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई|