कंछल की पिटाई के विरोध में 11 को बाजार बंद

Uncategorized

JILA UDHYOG VYAAAPRफर्रुखाबाद: जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ लखनऊ न्यायालय परिसर में मारपीट किये जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के विरोध में प्रदेश बंद का फैसला लिया गया है| जिसको लेकर संगठन के नेताओ ने कमर कस ली है|

घूमना स्थित जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी के प्रतिष्ठान में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यापारी नेताओ ने बताया की घटना के बाद नामजद आरोपियों पर अभी तक कार्यवाही नही हुई है| पुलिस उनकी गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है| जिसको व्यापारी बर्दास्त नही करेगा| श्री चौधरी ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 11 दिसम्बर को बाजार बंद रखने की योजना बनाई गयी है| उन्होंने बताया की अभी कार्यक्रम नही आया है कार्यक्रम आने पर मशाल जुलुस भी निकाला जा सकता है|

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा युवा जिलाध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, महामंत्री मनोज कौशल,जिला मंत्री संजय गर्ग, संदीप गुप्ता प्रदेश मंत्री, प्रांतीय मंत्री अनुपम अग्रवाल आदि मौजूद रहे|