विभागों पर निगरानी रखने को सपा गठित करेगी कमेटी

Uncategorized

SPAAफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने जनपद के विभागों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिये कमेटी गठित करने की योजना तैयार की है| जिसको जल्द अमली जामा पहनाने की योजना है|

आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित महानगर कमेटी की बैठक में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया| महा नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा की प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान के तहत उन जगहों का अतिक्रमण तोडा जंहा उन्हें नही तोडना चाहिए| लेकिन प्रशासन उस जगह पर नही गया जंहा अतिक्रमण तोडना आवश्यक है| अभियान से केबल जनता परेशान हुई परेशानी से निजात नही मिल सकी| उन्होंने कहा की जो लोग पार्टी के सक्रिय नही है वे भी पार्टी के झंडे को लगाकर बैठके कर रहे है इस तरह के लोगो को चिन्हित किया जायेगा| अधिकारियो को सपा सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कही गयी| विभागों में जनता का कार्य ठीक से नही चल रहा है| जिसकी निगरानी के लिये प्रत्येक विभाग के लिये दो-दो सदस्यों की एक कमेटी बनायी जाएगी जो अभी पर नजर रखेगी|

इस दौरान मुख़्तार अहमद टेनी, केके यादव, अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, समीर मिर्जा, वकील खां बिक्रांत अवस्थी, राजकुमार शर्मा मसरूर अहमद, अनिल यादव तारिक अंसारी आदि मौजूद रहे|