गंदगी देख पीछे लौटे भाजपाई, साफ़ गली में झाड़ू लगाई

Uncategorized

mukesh rajputफर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री मोदी के सफाई अभियान के तहत आज डॉ० भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर झाड़ू लगाने भाजपाई गंदगी देख वापस लौट आये| साफ़ गली देखकर फोटो सेशन कराया गया| जिससे वह बाल्मीकि मोहल्ले में चर्चा का विषय बने रहे|

अभियान के तहत सांसद मुकेश राजपूत व मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ कई भाजपाई शहर की मलिन बस्ती कछियाना पंहुचे| जिन्हें देखकर भीड़ लग गयी| नेता मोहल्ले की एक गली में आगे चलते चले गये टॉम पता चला की आगे गंदगी भारी मात्रा में पड़ी है| जिससे वह गंदगी साफ़ किये बिना ही बापस लौट आये और पहले से ही साफ पड़ी गली में फोटो सेशन करा लिया गया|

जिसके बाद सांसद मोहल्ले में ही चल रहे सदस्यता अभियान में भी गये| जंहा कई को भाजापा से जोड़ा गया| लेकिन मिडिया कर्मियों के पूछेजाने पर की गंदगी क्यों छोड़ दी| इस सबाल का कोई जबाब नही दे सके|

इस दौरान जिला महामंत्री विमल कटियार, महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा, नगर सदस्यता प्रभारी रामवीर शुक्ला, नरेन्द्र, शशांक शेखर मिश्रा, अशोक आदि मौजूद रहे|