याकूतगंज में फिर कई गांव आमने-सामने, पुलिस ने किया बीच बचाब

Uncategorized

KUNDANNGLA YAKUTGANJफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओ के साथ मारपीट किये जाने का मामला दुसरे दिन भी नही थम सका| रविवार को दोनों तरफ के गाँवो के लोग फिर लाठी-डंडो के साथ आमनेसामने आ गये जिससे मामला फिर गरमा गया| फ़िलहाल पुलिस ने मामले को काफी मशक्कत के बाद काबू किया है|
याकूतगंज में हुई मारपीट की घटना को ग्राम कुंदन नगला के लोगो ने अपने सम्मान का प्रश्न बना लिया है जिसके चलते वह बीती रात दुसरे पक्ष के आम के बागो में घुस गये और आम तोड़ने शुरू किये और कुछ समय के बाद लौट गये|BHUDEV RAJPUT सुबह दोबारा फिर ग्राम कुंदननगला व गोपालपुर ग्राम के लोगो ने आरोपियों के बागो में घुसकर आम तोडना शुरु किया| जिस पर बाग़ की रखवाली करने बाले बागवानो ने घटना की सुचना अपने घरो को दी तो याकूतगंज से लगभग दो सैकड़ा लोग लाठी-डंडो से लैस होकर बागो की तरफ भागे| जानकारी होने पर पुलिस ग्राम कुंदन नगला पंहुची और आक्रोशित लोगो को समझया| वही से पुलिस याकूतगंज पंहुची और दुसरे पक्ष को भी समझाबुझा कर शांत किया| जिससे मामला कुछ समय के लिए शांत हों गया लेकिन बदले की आग अभी भी कुंदन नगला के गांव बालो के अन्दर धधक रही है| पुलिस ने यदि कोई ठोस कदम नही उठाया तो बड़ा मामला बन सकता है|