व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ेगा संगठन: प्रतीक

Uncategorized

prtik garg sibuu yadavफर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर संगठन की बैठक में में हुई जिला कार्यकारणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये संगठन के नगर अध्यक्ष प्रतीक गर्ग ने कहा की उनका संगठन व्यापरियों के लिये हक़ की लडाई लड़ेगा| व्यापरियों का उत्पीडन बर्दास्त नही किया जायेगा|
शहर के ठंडी सड़क स्थित एक प्रतिष्ठान पर बुलाई गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मिसबाऊद्दीन ने कहा की उनका उद्योग व्यापार संगठन युवाओ को पूरा सम्मान देता है| युवा व्यापरियों को आगे ले जाने के लिये हमेशा तत्पर रहता है| उन्होंने कार्यकारणी को घोषणा भी की| इस दौरान जिला महामंत्री की जिम्मेदारी शिबेन्द्र यादव को दी गयी| जिला उपाध्यक्ष आफाक अली, व संजय पाठक को बनाया गया| वही नगर का महामंत्री मोहित कुशवाह, कोषाध्यक्ष अभिषेक दुबे, कायमगंज का नगर महामंत्री जबाहर अली खां, कोषाध्यक्ष रिंकू यादव को बनाया गया है|
कमालगंज का नगर महामंत्री मानस गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता, अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष युसुफ पटेल, मोहम्दाबाद का नगर अध्यक्ष आशीष सक्सेना, उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता व महामंत्री का के पद पर सुजीत यादव को मनोनीत किया गया है| इसके साथ ही बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष रजीव रंजन के कहा की सभी पदाधिकारी तेजी के साथ संगठन के कार्य में लग जाये| जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा की वर्तमान में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है| इसमे किसी भी व्यापारी के सम्मान को आंच नही आने दी जायेगी |
संगठन के नगर अध्यक्ष प्रतीक गर्ग ने कहा की वह जिले के व्यापारी भाईयो के हक के लिये लड़ाई लड़ेगे| उन्होंने कहा की संगठन में जुड़े नये कार्यकर्ताओ को संगठन स्तर पर पूरी मदद की जाएगी| किसी भी व्यापारी की समस्या को जल्द से जल्द निपटाने का भी प्रयास संगठन करेगा| जल्द ही नगर में एक बड़ा कार्यक्रम संगठन करेगा|
इस दौरान जितेन्द्र कटियार, अजेन्द्र यादव, प्रफुल्ल गर्ग, आलोक रावत, शिव यादव आदि मौजूद रहे|
संगठन के लिए तनमन से करुगा काम: शिबेन्द्र
नवनियुक्त जिलामहामंत्री शिबेन्द्र यादव ने कहा है की संगठन के लिये कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी| संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी पूरा करुगा| शिबेन्द्र ने बताया की वह भी युवाओ को अपने साथ जोड़ेगे|