अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, दर्जनों दुकानदारो पर जुर्माना

Uncategorized

atikrmanफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार के आदेश के बाद चेते अधिकारियो ने मुख्य मार्गो का अतिक्रमण हटवाया| इस दौरान सड़क पर सामन लगाये कई दुकानदारो पार जुर्माना भी किया गया| जिसको लेकर व्यापरियों व दुकानदारो के साथ अधिकारियो की नोकझोक भी हुई|
नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद महमूद आलम फ़ोर्स के साथ शहर पंहुचे और उन्होंने लाल दरवाजे से चौक तक का अतिक्रमण साफ़ करा दिया| नगरपालिका ईओ के साथ पंहुचे कर्मचारियों ने दर्जनों दुकानदारो से जुर्माना बसूला| इस दौरान व्यापारियों ने भेदभाव का भी आरोप लगाया | जेसीबी जब नेहरु रोड पर पंहुची तो नेहरु रोड पर बनी मस्जिद पास कई दुकानदारो से एक साथ जुर्माना बसूला गया | तभी कई दुकानदार एकत्रित हो गये और प्रशासन पर भेदभाव का भी आरोप लगा दिया|
कोतवाली के दरोगा मुकेश कुमार के साथ व्यापारी भीड़ गये| व्यापारियों का कहना था की जब उनका सामना मौके पर अन्दर रखा है तो फिर उस पर जुर्माना क्यों किया जा रहा है| जिस पर सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार ने कर्मचारियों पर नाराजगी जतायी और कहा की जो दुकानदार अतिक्रमण किये है उसी पर केबल जुर्माना किया जायेगा|
सेठ गली का अतिक्रमण हटावाने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोक
जिस समय नगर मजिस्ट्रेट नेहरु रोड का अतिक्रमण हटवा रहे थे तभी हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने पदाधिकारियों के साथ उन्हें ज्ञापन सौपा| और कार्यवाही की मांग की| जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा की पहले मुख्य मार्ग का हटेगा बाद में गलियों का भी हटाया जायेगा| हिन्दू महासभा के मानू वर्मा ने कहा की जब पहले ही निशान लगाये जा चुके है तो तो फिर इंतजार किस बात का | इस पर सिटी मजिस्ट्रेट भडक गये| जिससे नोकझोक हो गयी| सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह ने कहा की पहले सेठ गली के सभी दुकानदारो के साथ एक बैठक की जायेगी\ उसमे निर्णय लिया जायेगा|