रामपाल का पुलिस रिमांड छह दिन बढ़ा

Uncategorized

rampal-in-jail_25_11_2014हिसार: बीते पांच दिनों से पुलिस रिमांड पर चल रहे सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में मंगलवार को पेश किया गया। कोर्ट ने उसकी पुलिस रिमांड छह दिनों के लिए बढ़ा दी। पुलिस को उसकी निशानदेही पर कई सुबूत जुटाने हैं।

पुलिस ने रामपाल को पुलिस ने 20 नवंबर को सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया था। 21 नवंबर को उसे चंडीगढ़ हाई कोर्ट में पेश किया गया था। उसी दिन देर शाम उसे हिसार कोर्ट में भी पेश किया गया था, जहां से उसे पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर कोर्ट ने भेज दिया था।

रिमांड के दौरान पुलिस ने कई राज और साक्ष्य रामपाल से पूछताछ में जुटाए हैं। पुलिस ने असलहा भी बरामद किए हैं। बावजूद इसके पुलिस रामपाल से जुड़े अहम राज के तह तक नहीं पहुंच पाई है।

दामाद संजय की हो रही तलाश

कोर्ट को पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के बैतूल में रामपाल के एक आश्रम का निर्माण कार्य चल रहा है। उसकी जिम्मेदारी रामपाल का दामाद संजय संभालता है। यही नहीं, आश्रम के लिए कमांडो की व्यवस्था भी दामाद के जिम्मे था। अब पुलिस को उसकी तलाश है।