व्यक्ति निर्माण ही सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा: अरविन्द

Uncategorized

shastr pujanफर्रुखाबाद: विजय दशमी के अवसर पर आयोजित किये गये संघ के शस्त्र पूजन में कहा गया कि व्यक्ति निर्माण ही सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा है| शस्त्र पूजन के बाद संघ में जमकर फायरिंग भी गयी|
रेलवे रोड स्थित एक इंटर कालेज में आयोजित किये गये शस्त्र पूजन में समाज के प्रति लोगो की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला गया| समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में पंहुचे संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख अरविन्द कुमार ने संघ की स्थापना से लेकर आज तक के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला | उन्होंने कहा संघ ने आज तक बहुत सी चुनौतियों का सामना किया है| इसके साथ ही देश की सीमाओ पर बढ़ते हुए खतरो से भी सभी को रूबरू कराया|
प्रान्त प्रचारक ने कहा कि समाज में भेदभाव को दूर करने के लिए हमे आगे आना होगा| समाज के विकास के लिए व्यक्ति का निर्माण करना बहुत जरूरी है| व्यक्ति निर्माण से ही एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है| उन्होंने शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|
इस दौरान विसम्भर दयाल, नगर संघ प्रमुख वीरेन्द्र कुमार, पंकज वर्मा, मेजर सुनील दत्त, दिलीप भारद्वाज, धीरेन्द्र वर्मा, स्वदेश दुबे, सुशील वर्मा, हरीश चन्द्र आर्य, शैलेन्द्र राजपूत, दिनेश मिश्रा, शैलेन्द्र अग्निहोत्री व राकेश अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे|
क्षत्रिय महासभा ने किया पत्रिका का विमोचन
विजय दशमी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शस्त्र पूजन के साथ पत्रिका क्षत्रिय जयधोष का विमोचन किया गया| इस दौरान कई वरिष्ठ नागरिको को सम्मानित भी किया गया|
क्षत्रिय वीरांगना महासभा ने भी की फायरिंग
विजय दशमी के अवसर पर महिलाये भी शस्त्र पूजन व फायरिंग में पीछे नही रही| संगठन की महिलाओ ने जमकर फायरिंग की| जिसे देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित रही|