मालिक व चालक को बेहोश कर ट्रेक्टर-ट्राली लूटी

Uncategorized

luutफर्रुखाबाद: ट्रेक्टर से घरेलू सामान भराने के बहाने ट्रेक्टर-ट्राली लूट ली गयी| चालक व मालिक को नशीला खाना खिलाकर आरोपी फरार हो गये| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गढिया निवासी 30 वर्षीय गंगा सिंह पुत्र मदन लाल के पास एक व्यक्ति आया उसने बताया कि वह फौजी है| जिसको अपना सामान बेबर से फर्रुखाबाद लाना है| जिस पर सौदा तय हो गया| ट्रेक्टर मालिक गंगासिंह ने अपने चालक रवि पुत्र विजय सिंह शाक्य निवासी जगतपुर भोगांव मैनपुरी को साथ लेकर बेबर के लिए निकल पड़ा| तीनो जब बेबर पंहुचे तो अपने को फौजी बताने वाले लुटेरे ने दोनों को नशीला खाना खिला दिया जिसके बाद दोनों बेहोश हो गये|
जब चालक भी नशे में ट्रेक्टर मालिक के परिजनों के हत्थे चढ़ा तो उससे पूछताछ की गयी| चालक रवि ने बताया की गंगा राम बेबर में मन्दिर के पास बेहोश पड़े है| जिसके बाद परिजन बेबर पंहुचे और ट्रेक्टर मालिक गंगाराम को लाकर लोहिया अस्पताल में चालक रवि के साथ भर्ती कराया| पुलिस मामले की जाँच में जुटी है|