रामनवमी पर देवी मंदिरो में उमड़ी भीड़, दर्शन के इंतजार में महिलाये हुई बेहोश

Uncategorized

deviफर्रुखाबाद : गर्मी और उमस भरे मौसम में माँ के दर्शन के लिए मंदिरों में सुवह से ही लोगो की भीड़ मंदिरों में घंटा घड़ियाल बजाने पहुच | कई कई घंटो के इंतजार के बाद भक्तो को देवी माँ का दीदार हो सका | भीड़ को देखते हुए पुलिस के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे |

ramnvamiनगर के शीतला माता मंदिर ,गुरुगांव देवी मंदिर ,गमा देवी मंदिर,वैष्णो देवी मंदिर में माँ के दर्शन के लिए सुबह तकरीवन तीन बजे से ही भीड़ एकत्रित होनी शुरु हो गयी थी | सभी मंदिरों में माँ की प्रतिमाओ को विशेष वस्त्रो को पहनाकर तैयार किया गया | मंदिरों के बाहर दुकानदारों ने नारियल ,चुनरी ,श्रंगार का सामान औने पौने दामो में बेचा |mahila

शहर के शीतला माता मंदिर में सड़क से लेकर मदिर में माँ की प्रतिमा तक भीड कतारों में खड़ी थी | मौसम उमस और गर्मी का होने की बजह से श्रद्धालुओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा | कई महिलाये बेहोश भी हो गयी | इसके बाद भी भीड़ पीछे हटने का नाम नही ले रही थी |

श्रद्धालुओ ने घरो के अलावा मंदिरों में भी कन्या भोज का आयोजन किया | माँ के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके |