सिपाही के दिल में फंसी मिली पिस्टल की गोली

Uncategorized

PULIS 3फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली के जीप चालक का पुलिस ने पोस्मार्टम कराया| जिसमे गोली लगने से मौत की पुष्टि हो गयी| पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया है|
गुरुवार सुबह फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन में किराये के मकान में रह रहे कोतवाली के जीप चालक वीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी जिरौऊपुर मैंनपुरी के दिल में गोली लग गयी| जिससे वह गम्भीर हो गया| दरअसल चालक वीरेन्द्र सिविल लाइन में किराये के मकान में अकेला रहता था| उसकी पत्नी मिथलेश बच्चों के साथ गांव में रहती थी|गुरुवार को सुबह वीरेन्द्र डियूटी पर जाने के लिए कपडे पहन रहा था| उसी दौरान किसी तरह गोली चल गयी और गोली उसके दिल में छेद करती हुई निकली| जिससे वह गम्भीर हो गया| पुलिस चालक को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराया| शव का पोस्मार्टम डाक्टर एसपी सिंह ने किया| सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही वीरेन्द्र के शव के दिल में पिस्टल की गोली फंसी मिली| जिससे मौत का कारण गोली लगने के कारण ह्रदय फट जाना बताया गया है\ वंहा पुलिस को सिपाही के किराये के घर से उसकी लाईसेंस पिस्टल भी बरामद हुई थी|