नाले चोक होने से पानी-पानी हुआ शहर घरो में घुसा गंदा पानी

Uncategorized

paaniफर्रुखाबाद: जरा देर की ही बारिश में ही नगर पालिका की पोल खुल गयी और उसके सभी दाबे बेकार साबित हुए| जिलाधिकारी की सख्त हिदायत के बाद भी नालो की तरफ पालिका का ध्यान नही है| जिससे आने वाली वरिश में भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है|
शनिवार को सुबह हुई बारिस में कुछ ही देर बाद शहर के कई मोहल्लो में पानी का सैलाब देखने को मिला| शहर के मोहल्ला तैलया फजल इमाम, मदारबाड़ी, इसमाइलगंज सानी, गंगा नगर कालोनी, नया कोटा पर्चा, बाग़ कूंचा आदि मोहल्लो में जलभराव हो गया कई घंटे तक लोग अपने घरो से नही निकल पाए|
शहर के नालो की सफाई को लेकर व आने वाली बरसात से नगरपालिका कितनी प्रयासरत है यह आज हुई बारिस ने ही साफ कर दिया| जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार ने शहर के नालो की सफाई के निर्देश दे रखे है लेकिन इसके बाद भी कोई गंभीरता नही दिखायी पड रही है|