महात्मा गाँधी राष्ट्रद्रोही, प्रदेश सरकार नपुंसक:ज्ञान स्वामी महाराज

Uncategorized

gyan ji mhraj 1फर्रुखाबाद: हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्ञान स्वामी जी महाराज ने जनपद आकर एक प्रेस वार्ता के दौरान महात्मा गाँधी पर जमकर जहर उगला उन्होंने कहा की महात्मा गाँधी ने पुरे देश में मुस्लिम तुष्टीकरण कराया और उन्होंने देश सेवा का नही बल्कि राष्ट्द्रोह का काम किया है|
शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में बुलाई गयी प्रेस वार्ता के दौरान ज्ञान स्वामी ने कहा की प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है| बिजली, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ति ना होने पर जनता गम्भीर रूप से त्रस्त है| राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा की हिन्दुओ को अब उन अहम नेताओ के बहकावे में नही आना है| समाज के लिए केबल हिन्दू महासभा ही परिश्रम करेगी|
चुनाव लड़ने की मंशा के साथ जनपद आये ज्ञान स्वामी ने कहा की वह 2017 के चुनाव में जनता सरकार को परेशानियों का जबाब देगी| उन्होंने महात्मा गाँधी के विषय में जमकर गुस्सा निकला| ज्ञान जी ने कहा की महात्मा गाँधी राष्ट्रद्रोही है उन्होंने देश हित के कोई काम नही किये वल्कि उलटा देश में मुस्लिम तुष्टीकरण को फैलाया| और कहा की महात्मा गाँधी ने अहिंसा परमो धर्म: का अधूरा नारा दिया लेकिन उसके आगे का श्लोक धर्म हिंसा तथैव च को कबी नही बताया|
प्रदेश सरकार पर उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार नपुंसको की सरकार है सम्पूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है|
इस दौरान उनकी पत्नी साध्वी सर्वेश भी मौजूद रही|