मवेशी चोरो ने पुलिस पर की फायरिंग

Uncategorized

pulisफर्रुखाबाद: बीती रात गाये चुराकर ले जा रहे मवेशी चोरो को पुलिस ने टोक दिया तो उन्होंने ने पुलिस पर जनलेवा हमला करते हुए कई फायर कर दिये| और गायो को झोड़ कर फरार हो गये|
शहर कोतवली क्षेत्र के सर्राफ गली के निकट पिकेट डियूटी पर सिपाही भानु मिश्रा व वीरेन्द्र लगे थे| देर रात उन्होंने गली से कुछ दुरी पर एक लोडर में कुछ लोगो को गाय पकड़ते देखा तो उन्हें टोक दिया| जिससे वह लोग गाडी लेकर भाग खड़े हुए| जल्दबाजी में एक गाय वही गिर गयी| जिसके बाद सिपाहियों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने गाड़ी को तेज कर ठंडी सड़क की तरफ मोड़ दिया| तो दूसरी गाय ठंडी सड़क पर सुघर मोटर्स के सामने गिर गयी| उसी दौरान गाड़ी से भाग रहे मवेशी चोरो ने सिपाहियों पर फायर कर दिये जिससे वह बालबाल बचे|
तीसरी गाय बंधी हुई आईटीआई के निकट गिर गयी| चौथी गाय देवरामपुर क्रासिंग के निकट गिर गयी| गोली चलने के बाद सिपाही उनका जादा दूर तक पीछा नही कर पाये और इसका फायदा उढा कर वह बधार नाले की तरफ फरार हो गये| लेकिन यह बात तो सिपाहियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है उन्होंने मेडिकल कालेज चौकी पर या पुलिस कंट्रोल रूम को कोई जानकारी नही दी| अगर जानकारी दी होती तो इस गिरोह को पकड़ा जा सकता था|
सूचना पर जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी व अन्य लोग मौके पर पंहुचे और गायो का प्रारभिक इलाज किया|