दिल के कोमल किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 13 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :girl

दिनांक 13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2015, 2020, 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है उनके लिए यह साल सावधानी रखने का रहेगा। वर्ष का स्वामी गुरु व मूलांक स्वामी राहु में परम शत्रुता है। गुरु-राहु की युति चांडाल योग बनती है। यह वर्ष काफी सावधानी बरतने का रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवारिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नौकरीपेशा के लिए सजगता अपेक्षित है। नवीन रोजगार नवंबर के बाद मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रितु शिवपुरी
* नम्रता शिरोढकर
* उर्मिला मार्तोंडकर
* जावेद जाफरी

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

राशिफल 01 नवंबर 2013, (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपको अपने रिलेशनशिप को संतुलित रखना ही पड़ेगा. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 12 है. अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। रुका पैसा मिलेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपके उपर बहुत ही सारी जिम्मेदारियां होगी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 8  है. कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। लाभ बढ़ने से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सप्राइज से भरा होगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 31 है. साहस, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज के दिन आप कोई पार्टी का आनंद ले सकते हैं. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 22 है. उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। खर्चों में कमी आवश्यक है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय को बिताइए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 20 है.मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपने आप खुश रखिए, जो चीज आपको अच्छी लगती है वही कीजिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 5 है. क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज मिलने वाले सभी अवसरों को बड़ी ही सावधानी से हासिल करे. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 8 है. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

खुद को एनर्जी देने के लिए आप किसी नदी का सहारा ले सकते हैं. आपका लकी रंग लायलेक और लकी नंबर 14 है. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आप अपनी लाइफ से संतुष्ट रहने वालों में से है, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 2 है. परिश्रम का महत्व समझें। सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी। गुस्सा, आवेश पर काबू रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपके अधूरे सपने बस पूरे होने वाले हैं. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 7 है. नए अनुबंध नहीं करें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

कभी कभार किसी चीज से बाहर निकलना सही निर्णय हो सकता है. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 7 है. व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

व्यवहारिक बनिए और अपने जजबातों पर नियंत्रण कीजिए. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 17 है. सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।