पुलिस के इन्तजार में घंटो लटका रहा बाग़ में मुर्दा

Uncategorized

Hangफर्रुखाबाद: नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आईटी आईचौकी इलाके के गाव नगला कलार में एक मुर्दा पेड़ पर लटका हुआ पुलिस के आने का इन्तजार कर रहा है| ग्रामीणो ने एसपी से लेकर नगर कोतवाल को फोन पर सूचना सुबह ही दे दी थी मगर दोपहर 1 बजे तक पुलिस नहीं पहुची| पुलिस के आने के इन्तजार में मुर्दे को उतारा नही गया|

[bannergarden id=”8″]

नगला कलार गाव के पास में बाग़ में आम के पेड़ में 50 वर्षीय बलवीर पुत्र नंदराम राजपूत का शव लटका हुआ है| हालाँकि लटके हुए बलवीर की मौत की पुष्टि अभी डॉक्टर को करनी है मगर कई घंटो से फांसी पर लटके हुए को अब सब मृत मान कर चल रहे है| नंदराम की लाश एक अंगौछे से लटकी है| पेड़ के नीचे उसके जूते रखे है| बीड़ी का बण्डल और शराब का खाली पाउच भी पड़ा है| परिजन मौत के पीछे अभी कोई वजह नही बता पा रहे है| खबर लिखे जाने तक पुलिस के इन्तजार में बाग़ में भीड़ बढ़ती जा रही है|
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]