मेगा लोक अदालत में 32362 मुकदमे निपटे

Uncategorized

फर्रुखाबाद : शनिवार को न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में आयोजित की गई मेगा लोक अदालत में 32362 मुकदमे निस्तारित किये गए। 4 करोड़ 84 लाख 55 हजार 180 रुपये आर्थिक दंड एवं क्षतिपूर्ति का निस्तारण किया गया। सिविल अदालत में कुल 8341 मामले निपटाए गए वहीँ 24021 प्रशासनिक मामले भी निपटे|

सबसे ज्यादा 13037 पेंशन के मामले निपटे| दूसरे नंबर पर राजस्व विभाग के पंजीकृत 5640 मामलो में से सभी 5640 मामले निपट गए| तीसरा नंबर सिविल कोर्ट/मोटर अधिनियम का रहा इसमें पंजीकृत 5413 में से 3722 मामले निपट गए| पंजीकृत शतप्रतिशत मामले निपटाने में राजस्व विभाग, स्टाम्प मामले, बाल संवाद मामले, केंद्रीय अधिनियम मामले, वन विभाग के मामले, पेंशन मामले, अपराधिक पुनर्निरीक्षण मामले, 34 पुलिस एक्ट (अवैध शराब) और रेलवे एक्ट के सभी पंजीकृत मामले निपट गए|

मेगा लोक अदालत के नोडल आफीसर अपर जिला न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने बताया कि लोक अदालत में 38 हजार 815 मुकदमे प्रस्तुत किये गए थे। इसमें 32362 निस्तारित किये गए। सिविल न्यायालयों से 8341 व प्रशासनिक कार्यालयों में 24021 मुकदमे निस्तारित हुए। 6453 मुकदमे निस्तारित नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 13037 मामले पेंशन से संबंधित निबटाये गए। इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट के 3722, बिजली विभाग से संबंधित 1373, पुलिस विभाग के 2693, वित्तीय मामलों के 5640 मामले निस्तारित हुए।
lokadalat-DM-DJ
मेगा लोक अदालत से कुल 39031 लोग लाभांवित हुए जिसमें 1775 महिलाएं, 13807 विकलांग, 1409 बच्चे, 813 वृद्ध शामिल हैं। जिला जज पीके मिश्रा, जिलाधिकारी पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय आदि वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक एवं अन्य अधिकारियों ने मेगा लोक अदालत में मुकदमे निस्तारित कर सहयोग किया।
lokadalat-cmo
सिविल जज सीनियर डिवीजन राधेश्याम यादव ने भोलेपुर नगला राजन निवासी विनोद व उनकी पत्नी शिवदेवी को सुलह समझौते के आधार पर मिलवा दिया। इसके अलावा सोनी शाक्य व उनके पति महिपाल का भी विवाद निबटाया। सिविल जज ने बताया कि दोनों विवाहित जोड़ों को कड़ी चेतावनी देकर समझौता करा दिया गया। कायमगंज अंप्र के अनुसार एसडीएम प्रहलाद सिंह व तहसीलदार वीके जोशी की अदालतों में विभिन्न वादों व प्रार्थना पत्रों से संबंधित 2416 मामले निस्तारित हुए। जुडीशियल मजिस्ट्रेट मुन्ना प्रसाद के न्यायालय में विभिन्न वादों में 578 मामलों का निस्तारण हुआ।
lokadalat-bank