किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

FARRUKHABAD : प्रातः एक किशोरी को उस समय दबोचकर बलात्कार किया गया जब वह अपने खेतों की ओर जा रही थी। घटना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया है।rape

थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जहांगीरपुर निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी को खेत में जाते समय गांव के ही एक मनचले युवक लुकमान ने जबरन पकड़ लिया और खेत में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित किशोरी ने जब घटना की सूचना अपने घर पर दी तो परिजन किशोरी को लेकर थाना पहुंचे। पीड़िता ने थाने में आरोपी लुकमान के खिलाफ तहरीर दी। घटना स्थल पर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार व थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल के बाद पीड़िता को लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा। जहां बलात्कार की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर भेजी गयी।

थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में आरोपी लुकमान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानवीन की जा रही है।