मंत्री नरेंद्र सिंह और सपा प्रत्याशी रामेश्वर अब आमने सामने

Uncategorized

Rameshwar Yadavफर्रुखाबाद: पूर्व सपा प्रत्याशी और मंत्री पुत्र सचिन यादव द्वारा आयोजित राजेंद्र नगर महोत्सव के आयोजन के शुरू होते ही सपा प्रत्याशी और मंत्रीजी आमने सामने आ गए है| महोत्सव से बयान आया कि “गुंडई और धमका कर वोट नहीं मिलते” पर सपा प्रत्याशी ने कमालगंज में एक कार्यक्रम के बाद हमला बोला| सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह ने नाम न लेते हुए कहा कि लाल बत्ती वाले पार्टी छोड़कर देखें उन्हें औकात पता चल जायेगी| वहीँ इसके बाद एक बार फिर से कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सत्ता का लाभ लेने वाले गुंडे, चोर व डकैतों से सावधान रहना होगा। हालाँकि दोनों और से किसी का नाम नहीं लिया जा रहा है मगर किस परिपेक्ष्य में कौन क्या कह रहा है ये सन्देश साफ़ तौर पर जनता के बीच जा रहा है| महोत्सव मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र पूर्व प्रत्याशी सचिन यादव आयोजित करा रहे है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कमालगंज में सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि भय आतंक फैलाने, पुलिस का खौफ दिखाकर वोट लेने का आरोप लगाने वाले एक ऐसे व्यक्ति को ढूढ़ कर लाएं जिसे धमकाया गया हो। वोट प्यार, भाई चारा एवं कार्यो से मिलता, धमकी से नहीं मिलता है। पार्टी के ही लोगों पर आरोप लगाने वाले स्वयं पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं के कार्यक्रमों से नदारद रहते हैं। सपा के पास बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हैं। मुलायम सिंह के हम सिपाही हैं। वोट सरकार की उपलब्धियों पर मिलता है। हम कुछ नहीं हैं, सब कुछ पार्टी का है। जो अपने को सब कुछ समझते हैं, लाल बत्ती की कार में घूम रहे हैं। पार्टी छोड़ दें उन्हें औकात पता चल जाएगी। राजेंद्र नगर का कार्यक्रम कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, वह उनका निजी कार्यक्रम है। उसमें सपा के मंत्रियों का कार्यक्रम किसने लगाया वह क्यों निरस्त हुआ यह कार्यक्रम लगाने वाले जाने। डा.सुबोध यादव ने कहा कि हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

वहीँ राजेंद्र नगर महोत्सव में दूसरे दिन कृषि मंत्री आनंद सिंह एवं उद्यान खाद प्रसंस्करण मंत्री पारस नाथ यादव के न आने पर व्यवसायिक शिक्षा, होमगार्ड व पीआरडी राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग महोत्सव को राजनीतिक रूप देकर मंत्रियों और अधिकारियों को आने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।