महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :diamirza

दिनांक 24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

राशिफल 24 अक्टूबर 2013, गुरुवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपका हर स्टेप एक ही टारगेट के लिए है. आपका लकी रंग लैमन येलो और लकी नंबर 24 है. सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप लोगों के बीच रहेंगे, उनकी समस्याओं को समझेगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 13 है. पारिवारिक चिंता रह सकती है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अगर आपके लाइफ में चुनौतियां तो उसका सामना कीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 25 है. जल्दबाजी न करें। पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपना पसंदीदा संगीत सुनिए, मानसिक रूप से आपको अच्छा लगेगा. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 22 है. खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आपके पास जितने भी अवसर है उनमे बेस्ट चुनिए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 26 है. किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। शुभ कार्य पर व्यय होगा। वाणी संयम रखें। किसी समस्या का हल आपके द्वारा हो सकेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

जरूरी नहीं कि जो हम चाहे वह सभी हमे मिल जाए, इसलिए कोशिश करते रहिए. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 19 है. परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। गृह-उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपका दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 11 है. आकस्मिक लाभ होने के योग बनेंगे। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आपके उपर बहुत ही दबाव रहेगा. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 10 है. व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। प्रयास, परिश्रम का उचित फल मिलेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल कीजिए. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 3 है. संत-समागम होगा। आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में सफलता दिलाएगी। मन उत्साहित रहेगा। व्ययों में कमी करना आवश्यक है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगा. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 14 है. जमीन, मकान आदि से लाभ की संभावना है। इच्छित कार्यों में पर्याप्त फल प्राप्त होने के योग बनेंगे। आवास की परेशानी हल होगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने दोस्तों के साथ फन करने का समय आ चुका है. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 28 है. महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने की संभावना है। संतान की उन्नति से गर्व का अनुभव होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप जो भी करेंगे वह काफी प्लेजर रहेगा. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 15 है. आमदनी का नया जरिया मिलने की संभावना है। वाणी में विनम्रता रखें। दूसरों की आलोचना न करें। परिवार में सहयोगी वातावरण रहेगा।