बहन से विवाद में युवती ने पिया कीटनाशक

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना कायमगंज के ग्राम रायपुर निवासी किशनलाल की पुत्री ने बहन से विवाद होने पर आक्रोषित होकर कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कर दिया।
suman[bannergarden id=”8″]
किशनलाल की 13 वर्षीय पुत्री सुमन का प्रातः लगभग 9 बजे अपनी बहन से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सुमन उसे बर्दास्त नहीं कर पायी और आवेश में आकर वह घर में रखा कीटनाशक पी गयी। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे कायमगंज के स्थानीय स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। उसकी मां रेशमा देवी ने सुमन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रेशमादेवी ने बताया कि सुमन मानसिक रूप से भी कुछ विक्षिप्त है।
[bannergarden id=”11″]