भूमि विवाद में ग्रामीण को गोली मारी

Uncategorized

jypal yadav goliफर्रुखाबाद:भूमि विवाद में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर निवासी 25 वर्षीय जयपाल पुत्र वेदराम यादव को गोली मार दी गयी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

घायल जयपाल सिंह की माँ ने बताया कि उनके गाँव के कोटेदार बिजली का खम्भे लगवा रहे है| खम्भा मेरे बीच खेत में लग रहा था| जिस पर जयपाल से आपत्ति कर दी| उसी समय उसके जेठ के लडके वीरपाल पुत्र रामदिन से खेत की मेड काटने को लेकर विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी| जयपाल का आरोप है कि दबंगो से उसको दौड़ाकर गोली मार दी| गोली उसकी उल्टी जांघ में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| मौके पर पंहुची पुलिस ने उसे उपचार हेतु लिंजीगंज अस्पताल में भर्ती कराया| लिंजीगंज स्वास्थ्य केंद्र से उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया|

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले जयपाल कट्टा लेकर आया था| उसका तमंचा मौके पर मौजूद लोगो ने ले लिया था| जिसके बाद वह घर गया और खुद अपने पैर में गोली मार ली| पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया की जाँच की जा रही है| कार्यवाही की जायेगी|