पति के अवैध सम्बंधों से क्षुब्ध महिला ने दुधमुहों को जहर पिलाकर खुद भी पिया हलाहल, एक बच्ची की मौत

Uncategorized

FARRUKHABAD : अचानक एक मां ने अपने साथ-साथ अपने दो दुधमुहें बच्चों को भी मौत की नींद सुलाने का पूरा प्रयास किया लेकिन ऐन मौके पर परिजनों को पता लग जाने पर तीनो को गंभीर अवस्था में आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां पर एक बच्ची की मौत हो गयी। घटना के पीछे पति के अवैध सम्बंध बताये गये हैं।

Bachhey Mother [bannergarden id=”8″]

घटना थाना शमसाबाद के संतकुइयां ग्राम की है जहां 35 वर्षीय महिला शालिनी पत्नी मोहम्मद अनीश के दिमाग में अचानक फितूर सबार हुआ और उसने अपनी दो मासूम बच्चियों को जहर देकर व खुद जहर खा लिया। शालिनी का पति मोहम्मद अनीश मथुरा में बेकरी का काम करता है जो चार दिन पहले ही घर आया था। रविवार दोपहर बाद मोहम्मद अनीश कहीं चला गया। घर पर सिर्फ शालिनी व उसकी पुत्री इशरत और मेहर रह गयी थी। सबसे बड़ी बेटी भी घर पर नहीं थी। तभी अचानक शालिनी ने अपनी दोनो मासूम पुत्रियों को जहर दे दिया और खुद भी जहर खाकर बेहोश हो गयी। जानकारी होने पर शालिनी के पति मोहम्मद अनीश अन्य परिजन तीनो को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें रिफर कर दिया गया।

बताया गया कि अनीश की शादी करीब 17 वर्ष पूर्व कटिया (कंपिल) की रिहाना से हुई थी। उनके एक पुत्री शमां पैदा हुई। करीब 3 वर्ष बाद रिहाना अपने पति अनीश को छोड़ गयी व उसकी दूसरी शादी दिल्ली में हो गई। तभी से उनकी पुत्री शमां अपनी सगी मां के साथ ही थी। 12 वर्ष से अधिक आयु हो जाने पर शमां को अपने पिता अनीश के पास छोड़ने के लिए रिहाना रविवार को अनीश के घर आयी थी। इस दौरान अनीश व पहली पत्नी रिहाना के बीच बातचीत होती देख उनकी मौजूदा पत्नी शालिनी नाराज हो गयी। उसकी अनीश से कहासुनी हुई। क्षुब्ध शालिनी ने अपनी दोनों पुत्रियों इशरत व मेहर को पेड़ा में रखकर सल्फास की गोलियां खिला दीं और स्वयं भी सल्फास खा ली।

[bannergarden id=”11″]

//